Thursday, October 22nd, 2026

पूर्व विधायक दीपक पटेल का निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति : रेणुका सिंह


मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर

छत्तीसगढ़ चिरमिरी के पूर्व विधायक का कल रात  सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बडा बाजार  मे आकस्मिक निधन हो गया।श्री दीपक पटेल  गंम्भीर बिमारी से जूझ रहे थे अचानक इस प्रकार उनके निधन से चिरमिरी के लोगो को के साथ साथ पार्टी को  बहुत गहरा दुख: हुआ है।

उनके निधन पर केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने दीपक पटेल के निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया और कहा कि राजनीति से उनका बहुत गहरा नाता रहा है। दीपक पटेल मनेन्द्रगढ विधान सभा से बीजेपी  पार्टी से 2008 मे  विधायक चुने गये थे उनके कार्यकाल मे विधान सभा क्षेत्र मे बडे कार्य हुए थे। वो जनता के हितो और क्षेत्र के विकास के लिए  लम्बी लडाई भी लडते रहे है छत्तीसगढ़ के बडे नेता राम विचार नेता , रेणुका सिहं भईया लाल रजवाडे सहित भाजपा के बडे नेता उनके  निवास बडा बजार चिरमिरी मे उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। राम विचार नेताम,  पूर्व  केबिनेट मंत्री भईया लाल राजवाडे ,सांसद व केन्द्रीय राज्य मंत्री रेडूका सिहं पूर्व ग्रहमंत्री राम सेवक पैकरा सहित तमाम भाजपा  के  बडे नेता मुक्तिधाम बडा बाजार चिरमिरी मे स्वर्गीय दिपक पटेल को   श्रद्धांजलि अर्पित की।

दीपक कुमार पटेल मनेंद्रगढ़ के निवासी थे. स्व. भावजी भाई पटेल के बेटे थे. उन्होंने हायर सेकेंड्री तक की पढ़ाई की थी. भाजपायुवा मोर्चा के 1992 में जिला उपाध्यक्ष थे. फिर 1995 में कार्यकारिणी सदस्य बने. फिर 2000 में भाजपा.युवा मोर्चा, जिला अध्यक्ष, भाजपायुवामोर्चा मंडल अध्यक्ष, भाजपा की जिम्मेदारी संभाली. 2008 में मनोनीत पार्षद, नगर पालिका-चिरमिरी, फिर 2008 में प्रथम बार विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए. 2009 में सभापति, पुस्तकालय समिति, छत्तीसगढ़ विधान सभा. सदस्य, लोक लेखा समिति, विशेषाधिकार समिति, सामान्य प्रयोजन समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा. 2010 में सभापति, शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति, पुस्तकालय समिति, छत्तीसगढ़ विधान सभा. सदस्य, लोक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति, विशेषाधिकार समिति, सामान्य 2011 में प्रयोजन समिति, छत्तीसगढ़ विधान सभा, सभापति विशेषाधिकार समिति, सदस्य, प्राक्कलन समिति, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति, सामान्य प्रयोजन समिति, रोगदा जलाशय हस्तांतरित करने संबंधी जांच हेतु गठित सदन समिति, छत्तीसगढ़ विधान सभा मे बहोत अहेम भूमिका निभाय थे। उनके निधन से क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है वही प्रदेश के बड़े नेता उनके इस तरह चले जाने से बेहद दुखी हैं समस्त नेता गण उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने मुक्तिधाम पहुंचे।

 

Source : Agency

पाठको की राय