Friday, October 23rd, 2026

चुनाव ड्यूटी पर निकले शिक्षक की मौत, मिर्गी का दौरा पड़ने से घटना, जशपुर के गांव में पसरा मातम

जशपुर.

जशपुर में घर से लोकसभा चुनाव की ड्यूटी करने निकले शिक्षक की मिर्गी बीमारी से मौत हो गई। इस घटना की सूचना शिक्षक को जशपुर छोड़ने जा रहे पड़ोसी ने कुनकुरी थाने में दी। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बारे में सब इंस्पेक्टर खोमराज ठाकुर ने जानकारी दी कि 5 मई की शाम 6 बजे कोरंगा गांव के रहनेवाले शिक्षक पॉल शांतिदान एक्का अपने घर से लोकसभा चुनाव में ड्यूटी करने निकले थे।

उनके गांव का लड़का संदीप प्रेमवंशी उन्हें जशपुर तक पहुंचाने के लिए मोटरसाइकिल में बिठाकर निकला ही था कि कुछ दूर जाने के बाद शांतिदान को मिर्गी का दौरा पड़ा। कुछ देर बाद होश आया तो वह शौच किया। इसके बाद भी वह ड्यूटी करने जशपुर तक छोड़ देने की जिद करने लगा। संदीप प्रेमवंशी फिर से उसे मोटरसाइकिल में बिठाया और फिर कुछ दूर बाद मृतक को दूसरा दौरा आया और बेहोश हो गया। काफी देर बाद मृतक को होश आया और वह फिर शौच किया। इसके बाद वह बाइक में बैठा ही था कि तीसरा दौरा पड़ते ही वह अचेत होकर गिर पड़ा। ऐसी स्थिति में संदीप प्रेमवंशी ने गाड़ी व्यवस्था की और कुनकुरी के निजी अस्पताल ले गया।जहां डॉक्टरों ने जांच में पाया कि पॉल शांतिदान एक्का की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई है। घटना की सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय जशपुर को भेज दी गई है।वहीं लोकसभा चुनाव कराने के लिए ड्यूटी में जाते समय हुई मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

#epileptic attack#Jashpur#teacher

Source : Agency

पाठको की राय