कोविड-19 से मौत : आवेदन पत्रों/प्रकरण के निराकरण व स्वीकृति के लिये समिति का गठन
रायपुर
कोविड-19 के कारण मृत व्यक्तियों के परिजनों/आश्रितों को पचास हजार रुपए अनुदान सहायता प्रदान करने हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों/प्रकरण के निराकरण एवं नियमानुसार स्वीकृति आदेश पारित करने के लिये कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार ने समिति का गठन किया है।
समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त कलेक्टर गोपाल वर्मा बनाये गये है। सदस्य के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर, विभागाध्यक्ष, मेडीसिन विभाग, जिला अस्पताल/मेडिकल कालेज, विषय विशेषज्ञ रेस्पीरेट्री मेडीसिन/एनेसथेसिया स्पेशलिस्ट/इनटेंसिव केयर स्पेसलिस्ट रहेंगे। यह समिति भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा आईसीएमआर द्वारा जारी कोविड-19 के आॅफिसियल डाक्यूमेंट गाइड लाइन के अनुसार मृत व्यक्तियों के परिजनों/आश्रितों के आवेदन पर चिकित्सा दस्तावेजों का परीक्षण कर निर्धारित प्रपत्र में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने हेतु अधिकृत रहेगी।

पाठको की राय