Thursday, October 22nd, 2026

रास्ता ढूंढ़ लेती है मौत: एक ट्रैक पर ट्रेन आती देख मां-बेटे दूसरे पर कूदे, वहां कुछ सोचने से पहले जिंदगी खत्म

भोजपुर.

बिहार के भोजपुर जिले के आरा में एक ट्रेन हादसे में मां-बेटे की एक साथ दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृत महिला आशा कार्यकर्ता थी। यह ट्रेन हादसा सिकरिया हाल्ट के पास हुआ। जीआरपी ने दोनों मां-बेटे के शवों का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है।
जानकारी के मुताबिक, तियर थाना क्षेत्र के जोगी बिर गांव निवासी अयोध्या शर्मा की पत्नी लाल मुनि देवी बिहियां पीएचसी में आशा के पद पर कार्यरत थीं।

वह ड्यूटी जाने के लिए घर से निकली थीं। साथ में बेटा सुजीत कुमार शर्मा छोड़ने जा रहा था। दोनों मां-बेटे घर से निकलकर पैदल ट्रैक पकड़कर सिकरिया हाल्ट ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान एकाएक डाउन लाइन पर ट्रेन आ गई, जिसको देख मां-बेटे अप लाइन की ओर भागे। उसी दौरान अप लाइन पर भी सुपरफास्ट ट्रेन आ गई और इस हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। जीआरपी ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं, एक साथ मां-बेटे की मौत होने के वजह से पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

#train coming on one track#mother and son jumped on other#there life ends before thinking#death finds a way.

Source : Agency

पाठको की राय