Tuesday, October 20th, 2026

6 दिसम्बर को डॉ. अंबेडकर जी की पुण्यतिथि मनाई गई

जतारा
जतारा में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर जतारा अंबेडकर की प्रतिमा के पास  पुण्यतिथि मनाई गई इसमें कांग्रेस पार्टी की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी किरण अहिरवार ने कहा कि बाबा साहब की पुण्यतिथि पर उनके द्वारा किए गए कार्य को अपने जीवन में उतारना ही  एक सच्ची श्रद्धांजलि है वहीं खरगापुर की पूर्व विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि बाबा साहब के बताए हुए आदर्शों मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

 वहीं कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष नवीन साहू ने कहा कि बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर हम सभी लोग चल रहे हैं और उनके बताए हुए मार्ग पर आगे भी चलेंगे इसमें मौजूद रहे।

खरगापुर की पूर्व विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर  पार्टी की लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी  किरण अहिरवार कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष नवीन साहू सचिन जैन सब्बीर नेता पार्षद सूर्या रैकवार अमित बाल्मीकि रामकिशोर अहिरवार दुलीचंद अहिरवार राम कुमार पप्पू गुप्ता सैंडी आदि लोग मौजूद रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय