Sunday, October 25th, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आवेदन की समय सीमा बढ़ी, 16 अगस्त तक होंगे पंजीयन

रायपुर

सरकार ने पीएम फसल बीमा योजना के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. यह तारीख पहले 31 जुलाई थी.अब किसान 16 अगस्त तक बीमा हेतु अपना आवेदन कर सकते है। खेती के दौरान किसानों को हर साल मुश्किलों से दो-चार होना होता है। प्राकृतिक आपदाओं के चलते किसानों की फसलें कई बार पूरी तरह बर्बाद हो जाती है. ऐसी स्थिति में किसानों को आर्थिक संबल देने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरूआत की गई थी।

 

Source : Agency

पाठको की राय