Tuesday, October 20th, 2026

खरगोन हिंसा के बाद से लापता युवक का शव इंदौर में मिला

खरगोन
 

खरगोन से लापता शख्स इंदौर के अस्पताल में मिला है. दरअसल, मध्यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी को हिंसा फैली थी. इसके बाद से इब्रीस नाम का शख्स लापता था. शख्स इंदौर के एक अस्पताल से मिला था.

जानकारी के मुताबिक, खरगोन में रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान पथराव और आगजनी की हिंसा के दौरान भगदड़ मच गई थी. इसके बाद से इबरिस लापता हो गया था. वह 10 अप्रैल के बाद से लापता था. खरगोन थाने में 14 अप्रैल को उसके लापता होने का मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. अब उसका शव इंदौर के अस्पताल से मिला है.

 

#खरगोन हिंसा

Source : Agency

पाठको की राय