Saturday, October 24th, 2026

ईद मनाने घर आए छात्र की पेड़ पर लटकी मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मुजफ्फरपुर.

मुजफ्फरपुर में एक छात्र का लीची के पेड़ से लटका हुआ शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान मो आतिफ उर्फ नेहाल के रूप में की गई है। घटना सकरा प्रखंड के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरीहार खालिक नगर डीह के वार्ड संख्या 4 की है। घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि नेहाल की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मो आतिफ उर्फ नेहाल के पिता एक शिक्षक हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में  मृतक मो आतिफ उर्फ नेहाल के पिता खुर्शीद आलम का कहना है कि आज सुबह 11 बजे तक नेहाल ठीक था और वह मुझसे बात भी किया था। फिर 12 बजे गांव के लोगों ने बताया कि आपके बेटे का शव पास के बगीचे के एक पेड़ से लटका हुआ मिला है। यह बात सुनकर हम सभी लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखे कि मेरे बेटे का शव पेड़ पर लटका हुआ है। उन्होंने कहा कि नेहाल बाहर में रहकर पढ़ाई करता था। वह ईद पर्व पर घर आया था। हमे आशंका है कि मेरे बेटे की हत्या करके उसके शव को किसी ने पेड़ पर टांग दिया है।घटना के संबध में बरियारपुर थाना अध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया ने बताया कि एक युवक का शव पेड़ पर मिलने के बाद मामले की जांच के लिए पुलिस पहुंची। पेड़ से शव को उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजन इसे हत्या की बात बता रहे हैं। पुलिस का यह भी कहना है कि यह हत्या क्यों की गई है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

 

#student hang

Source : Agency

पाठको की राय