Tuesday, October 20th, 2026

कमरे में मिला खून से लथपथ प्रौढ़ का शव, गांव में बंगाली डाक्टर के नाम से जानते थे लोग

कटनी
ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत भमका गांव में क्लिनिक चलाने वाले एक प्रौढ़ का शव खून में सना उसके कमरे में मिला है। पुलिस ने प्रथमदृष्ट्या हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू की है। ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि बंगाली डाक्टर के नाम से जाने वाले प्रदीप राय 50 वर्ष लगभग 22 वर्ष से भमका गांव में रह रहे थे और क्लीनिक चलाते हुए लोगों का इलाज करते थे। पिछले दो दिनों से उनका मोबाइल बन्द था और इसके चलते मंगलवार को परिजनों ने गांव के अन्य लोगों से संपर्क किया।

ग्रामीणों ने उनके घर जाकर देखा तो घर के दरवाजे पर बाहर से ताला बंद था। लोगों ने खिड़की से देखा तो फर्श पर खून पड़ा दिखाई दिया। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की उपस्थिति में ताला तोड़ा और घर के अंदर प्रवेश किया तो डॉक्टर शव खून से लथपथ पड़ा मिला। उनके सिर में चोट के निशान थे और गले में गमछा लिपटा था। थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या हत्या का मामला मानकर जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Source : Agency

पाठको की राय