Friday, October 23rd, 2026

कोरबा में बंद कमरे में पति-पत्नी और मासूम बच्चे की मिली लाश, गले पर फंदे और चोट के मिले निशान

कोरबा.

कोरबा के उरगा थानांतर्गत ग्राम पंचायत कुकरीचोली के भाटापारा में पति-पत्नी और उनके बच्चे की लाश घर के कमरे में मिली है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गांव में जयराम धोबी अपनी पत्नी सुजाता 25 वर्ष व दो वर्षीय बेटी जैसिका के साथ रहता था। जयराम ठेकेदारी का काम करता था। वह बुधवार की सुबह पत्नी और बेटी को लेकर पूजा करने मड़वारानी गया था, जहां से दोपहर लगभग एक बजे घर लौटा। उसके बाद तीनों अपने घर में ही थे। बुधवार रात को खाना खाने के बाद वे अपने कमरे में चले गए। गुरुवार सुबह छह बजे जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो बड़े भाई श्रीराम रजक ने जब उन्हें आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर श्रीराम को कुछ अनहोनी का संदेह हुआ। उसने दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़ने के बाद जब वे घर के अंदर दाखिल हुए तो सभी के होश उड़ गए। जयराम, सुजाता और उनकी बेटी जैसिका का शव फंदे पर लटके हुए थे और शरीर पर चोट के निशान भी थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस कमौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

#3 dead boady#Korba

Source : Agency

पाठको की राय