Wednesday, October 21st, 2026

जयपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती, असलहा लेकर घुसे बदमाश; मैनेजर-स्टाफ के बना लिया बंधक

जयपुर
 राजस्थान की राजधानी में सोमवार को दिनदहाड़े एक लूट की वारदात सामने आई है जहां श्याम नगर इलाक़े में एक निजी बैंक में बदमाशों ने हाथ साफ कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक जयपुर के श्याम नगर इलाक़े के डीसीएम चौराहे के पास इंडियन ओवरसीज बैंक में बंदूक की नोक पर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है. बदमाश बैंक के खुलते ही घुस गए और बंदूक की नोक पर तिजोरी लूट कर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि बदमाश बैंक के सामने घात लगाकर बैठे थे जहां दो लुटेरे बैंक खुलते ही अंदर घुसे और लूटपाट की. वहीं बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद बैंक के एक कर्मचारी की बाइक से ही फ़रार हो गए.

10 लाख लूट कर हुए फरार

घटना के मुताबिक सोमवाार को सुबह करीब 10 बजे बैंक खुलते ही 2 बदमाश वहां पहुंचे चाकू दिखाते हुए बैंक स्टाफ को धमकाया और फिर तिजोरी खोलकर कैश निकाल लिया. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब 10 लाख रुपए लूट लिए.


इधर घटना की जानकारी मिलते ही बैंक में अफरातफरी मच गई और श्याम नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई. फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है और पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए पूरे शहर में प्रथम श्रेणी की नाकाबंदी करवाई है.

 

 

#बैंक डकैती

Source : Agency

पाठको की राय