Tuesday, October 20th, 2026

DAVV में 25 अगस्त से नए सत्र की लगेंगी कक्षाएं

 इंदौर
 प्रदेशभर में स्नातक-स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश को लेकर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अधिकांश कालेजों में 70 फीसद तक सीटों पर विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। ऐसी स्थिति में उच्च शिक्षा विभाग ने कालेजों को नया सत्र की शुरुआत करने को लेकर निर्देश दिए है। विभाग ने 25 अगस्त तक नए सत्र की कक्षाएं लगाने को कहा है। मगर उससे पहले कालेजों को विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम रखना है। अधिकारियों के मुताबिक इंडक्शन प्रोग्राम में कालेजों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से विद्यार्थियों को अवगत करना है। यहां तक रैंगिंग रोकने के लिए भी छात्र-छात्राओं को जागरूक करना है।

बीए, बीकाम, बीएससी फर्स्ट ईयर और एमए, एमकाम और एमएससी फर्स्ट सेमेस्टर की सीटों के लिए दो महीने प्रवेश प्रक्रिया चली है। उसके बावजूद इस बार कालेजों में सीटें रिक्त रही। निजी कालेजों में प्रवेश को लेकर स्थिति अच्छी नहीं है। विभाग इन खाली सीटों को भरने के लिए अतिरिक्त काउंसलिंग का चरण दे सकता है। मगर अभी तारीख तय नहीं की है।अगले कुछ दिनों में विभाग शेड्यूल जारी कर सकता है।

अधिकारियों के मुताबिक 28 अगस्त तक काउंसलिंग का शेड्यूल मिल सकता है। वैसे जिन विद्यार्थियों ने कालेजों में अपने पसंदीदा विषयों में प्रवेश ले रखा है। उनकी कक्षाएं लगाने के लिए विभाग ने निर्देश दिए है। 25 अगस्त से हर हाल में कालेजों को नया सत्र शुरू करना है। सरकारी और निजी कालेजों में इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित करना है। कालेज, कोर्स, शिक्षक के अलावा विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति से जुड़ी सारी जानकारी बताना है। ताकि विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम में विषय चयन करने में आसानी हो सके। साथ ही विद्यार्थियों को रैंगिंग रोकने के लिए जागरूक करेंगे। वहीं कालेजों में एंटी रैंगिंग कमेटी भी बनाना है। कमेटी में सदस्यों की सूची को नोटिस बोर्ड पर चस्पा करना है।

 

#DAVV

Source : Agency

पाठको की राय