Tuesday, October 20th, 2026

DAVV का पहला रिजल्ट घोषित: बीएससी आॅनर्स फाइनल ईयर का रिजल्ट जारी

इंदौर
कोरोना के कारण देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में इस बार ओपन बुक एग्जाम हुए थे। इनके रिजल्ट घोषित करने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। यूनिवर्सिटी ने बीएससी आॅनर्स फाइनल का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यूनिवर्सिटी अब बीए, बीकॉम और बीएससी सहित अन्य कोर्स के रिजल्ट धीरे-धीरे जारी करने की तैयारी में है। एग्जाम कंट्रोलर डॉ. अशेष तिवारी ने बताया कि यूनिवर्सिटी इस बार 120 एग्जाम किए हैं। यूनिवर्सिटी 31 जुलाई तक सारे रिजल्टी जारी करने की तैयारी में है।

इनके रिजल्ट भी जल्द जारी होंगे
बीकॉम, बीए, बीएससी अंतिम वर्ष, एमकॉम, एमएससी फाइनल सेमेस्टर, एमए फाइनल सेमेस्टर, बीबीए-बीसीए फाइनल सेमेस्टर, एमबीए फाइनल सेमेस्टर।

 

#DAVV

Source : Agency

पाठको की राय