Thursday, October 22nd, 2026

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे डेविड मिलर, फिर ऐसे इतने करोड़ में खरीदा था गुजरात टाइटन्स ने

नई दिल्ली
 
IPL 2022 के क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटन्स को जीत दिलाकर फाइनल का टिकट दिलाने वाले साउथ अफ्रीका बल्लेबाज डेविड मिलर को आईपीएल के इस सीजन से पहले आयोजित हुए मेगा ऑक्शन के पहले दिन कोई खरीदार नहीं मिला था। ऑक्शन के पहले दिन डेविड मिलर में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। यहां तक उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने भी पहले दिन उन पर बोली नहीं लगाई थी।

ऑक्शन के पहले दिन अनसोल्ड रहे एक करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले डेविड मिलर ने शायद सोचा नहीं होगा कि वे दूसरे दिन मोटी रकम में उनको खरीदार मिल जाएगा। यहां तक कि उनके लिए दूसरे दिन राजस्थान रॉयल्स ने बोली लगाने की शुरुआत की थी, लेकिन राजस्थान ने जैसे ही डेविड मिलर में दिलचस्पी दिखाई तो गुजरात टाइटन्स ने भी बोली पर बोली लगानी शुरू कर दी और ये बोली 3 करोड़ तक जा पहुंची।

गुजरात टाइटन्स ने आखिरी बोली 3 करोड़ रुपये की लगाई, लेकिन इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने आगे बोली लगाने का प्रयास नहीं किया और पहले दिन अनसोल्ड रहे डेविड मिलर 3 करोड़ रुपये में गुजरात के हो गए। गुजरात टाइटन्स के मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताया और उनको हर एक मैच में मौका दिया। इस मौके पर वे खरे उतरे और उन्होंने टीम को कई मैच जिता दिए, जिसमें सबसे खास मैच क्वालीफायर 1 (38 गेंदों में 68 रन) रहा।
 
बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर ने 15 मैचों में अब तक 449 रन बना दिए हैं और वे गुजरात के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 64 से ज्यादा के औसत और 141 से ज्यादा के स्ट्राइकरेट    से इस सीजन में रन बनाए हैं। वे 29 चौके और 22 छक्के अब तक जड़ चुके हैं। किलर मिलर के नाम से फेमस इस खिलाड़ी ने गुजरात को कई बार मुश्किलों से निकालने का काम किया है।

 

 

#IPL 2022

Source : Agency

पाठको की राय