Tuesday, October 20th, 2026

30 सितंबर तक बढ़ी आयकर रिटर्न भरने की तारीख 

नई दिल्ली
देश में लगातार बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। अब वित्तवर्ष 2020-21 का आईटीआर भरने की आखिरी तारीख 30 सितंबर कर दी गई है। आयकर विभाग ने ये भी बताया है कि विभाग नया ई-फाइलिंग वेब पोर्टल लांच करने जा रहा है। जिसके चलते छह दिन मौजूदा पोर्टल काम नहीं करेगा। आयकर विभाग अगले महीने, सात जून को आयकर विभाग अपना नया ई-फाइलिंग पोर्टल incometax.gov.in लॉन्च करेगा। जो मौजूदा आईटीडी पोर्टल incometaxindiaefiling.gov.in की जगह लेगा। नए पोर्टल के लॉन्च होने से पहले मौजूदा आईटीडी पोर्टल छह दिन के लिए बंद रहेगा। 1 जून, 2021 से 6 जून, 2021 तक ये पोर्टल काम नहीं करेगा। आयकर विभाग की ओर से गुरुवार को ये जानकारी दी गई है। 

 

#आयकर रिटर्न

Source : Agency

पाठको की राय