Tuesday, October 20th, 2026

PolicyBazaar के 5.64 करोड़ लोगों का डेटा लीक, रक्षा कर्मचारियों की जानकारी भी शामिल

नई दिल्ली
ऑनलाइन बीमा ब्रोकर पॉलिसीबाजार की प्रणालीगत कमजोरियों के चलते उसके करीब 5.64 करोड़ लोगों का डेटा लीक हुआ है, जिनमें रक्षा कर्मचारी भी शामिल हैं। एक साइबर सुरक्षा अनुसंधान फर्म ने बुधवार को यह दावा किया।

साइबरएक्स9 ने कहा कि प्रणालीगत कमजोरियों के कारण ग्राहकों की महत्वपूर्ण गंभीर जानकारियां उजागर हुईं। फर्म ने कहा कि इस मुद्दे की सूचना 18 जुलाई को पॉलिसीबाजार को दी गई थी। इस बारे में संपर्क करने पर पॉलिसीबाजार के प्रवक्ता ने बुधवार को एक बार फिर 24 जुलाई को शेयर बाजारों को दी गई जानकारी का उल्लेख किया और कहा कि इन खामियों को ठीक कर लिया गया है और एक बाहरी सलाहकार ने इसकी पुष्टि की है।

ग्राहकों की निजी जानकारी में सेंध
ऑनलाइन ब्रोकर की मूल कंपनी पीबी फिनटेक शेयर बाजारों में सूचीबद्ध है। उल्लेखनीय है कि पॉलिसी बाजार से पहले देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के 32 लाख डेबिट कार्ड धारकों का डेटा वर्ष 2016 में उजागर हुआ था। इसके बाद बैंक ने सभी ग्राहकों को मुफ्त में नया कार्ड जारी किया था। इसके पहले वर्ष 2020 में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत के 10 करोड़ डेबिट-क्रेडिट कार्ड धारकों का डेटा डार्क वेब पर मिल रहा है और इसमें कई अहम जानकारियां शामिल हैं।

 

 

#PolicyBazaar

Source : Agency

पाठको की राय