Wednesday, October 21st, 2026

दरभंगा: बीएलओ पद पर योगदान नहीं देने वाले पांच शिक्षकों का वेतन स्थगित

दरभंगा.
सदर प्रखंड अन्तर्गत पांच शिक्षक- एमएस, सैदपुर के शिक्षक जगमोहन, एमएस बेंता (बालक) के शिक्षक अमरेन्द्र कुमार, एमएस, बंगलागढ़ के शिक्षक कुमारी सुगन्धा, एमएस रत्नोपट्टी के शिक्षक सुभ चन्द्र कुमार एवं एमएस कोतवाली चौक के शिक्षक मधु कुमारी को बीएलओ कार्य के लिए नियुक्त किया गया था। उक्त सभी का वेतन योगदान नहीं देने के कारण स्थगित कर दिया गया है।

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कुमार गौरव ने बताया गया कि 83- दरभंगा विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी सदर द्वारा प्रतिवेदित किया। लेकिन उक्त सभी शिक्षकों द्वारा बीएलओ पद पर अब तक योगदान नहीं दिया गया है, जो कि निर्वाचन नियमावली के विरुद्ध है। उक्त के आलोक में नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा उपरोक्त सभी शिक्षकों द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अभिरुचि नहीं लेने के कारण इन सभी से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए उनका वेतन स्थगित कर दिया गया है।

 

#Salary

Source : Agency

पाठको की राय