Saturday, October 24th, 2026

 दरभंगा पार्सल ब्लास्ट: बेऊर जेल में लगातार तीसरे दिन NIA ने सलीम से की पूछताछ

 पटना 
दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामले में एनआईए की टीम ने तीसरे दिन सोमवार को भी बेऊर जेल में बंद सलीम से करीब छह घंटे पूछताछ की। इस प्रकार सलीम से तीन दिनों तक की पूछताछ पूरी हो गई। इसमें सामने आए तथ्यों के आधार पर एनआईए अब आगे की कार्रवाई करेगी। एनआईए की टीम सोमवार की सुबह तीसरे दिन भी बेऊर जेल सुबह करीब दस बजे पहुंच गई। जेल में दाखिल होने के बाद एनआईए ने दरभंगा पार्सल ब्लास्ट के आरोपित सलीम से पूछताछ शुरू की। यह सिलसिला शाम करीब पांच बजे तक चलता रहा। इसके बाद एनआईए की टीम बेऊर जेल से बाहर आ गई।

गौरतलब है कि सलीम से पूछताछ करने के लिए कोर्ट की ओर से एनआईए को तीन दिन की अनुमति दी थी। इसके तहत एनआईए ने सलीम से तीन दिनों तक पूछताछ कर अपनी कागजी कार्रवाई पूरी की जबकि हैदराबाद से गिरफ्तार आरोपित इमरान मलिक, नासिर मलिक और कफील को रिमांड पर लेकर पूछताछ पहले ही कर चुकी थी।

 

# दरभंगा पार्सल ब्लास्ट

Source : Agency

पाठको की राय