Friday, October 23rd, 2026

डांडिया प्रशिक्षण शिविर 15 से

रायपुर
दशहरा सांस्कृतिक उत्सव एवं विकास समिति के द्वारा बीटीआई ग्राउंड में नवरात्रि शुरू होने से डांडिया प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने जा रहा है और जिसमें शहर के लोग भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण शिविर 15 सितंबर से 8 दिनों तक संदीप भवन शंकर में प्रारंभ होगी। वहीं 24 सितंबर से 6 अक्टूबर तक बीटीआई ग्राउंड में डांडिया का कार्यक्रम होगा। पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष राकेश धोतरे ने बताया कि समिति के द्वारा 13 फुट की माँ दुर्गा की मूर्ति इस बार स्थापित की जाएगी और रामलीला के बाद रावण का दहन होगा।

 

#dandiya

Source : Agency

पाठको की राय