नृत्य शिक्षिका की जहर के सेवन से मौत, जाँच शुरू
इंदौर
परदेशीपुरा क्षेत्र में रहने वाली डांस टीचर 22 वर्षीय काजल की मृत्यु हो गई। डॉक्टर ने बताया कि उसके शरीर में जहरीला पदार्थ पाया गया था। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। काजल के पास से और उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
काजल की बड़ी बहन नेहा उसे सरकारी एमवाय अस्पताल लेकर आई थी। 2 दिन तक उसका इलाज चलता रहा लेकिन डॉक्टर काजल को बचा नहीं पाए। काजल के मृत्यु पूर्व बयान भी नहीं हो पाए हैं। नेहा का कहना है कि काजल ने घर में अचानक जहर खा लिया था। भाई कार्तिक का कहना है कि घटना के समय वह जॉब पर गया हुआ था।
कार्तिक ने बताया कि उसकी बहन काजल पिछले डेढ़ साल से डांस क्लास चला रही थी। कार्तिक और नेहा के पास भी ऐसी कोई जानकारी नहीं है जिसके कारण काजल ने आत्महत्या की हो। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पाठको की राय