Wednesday, October 21st, 2026

दमोह उपचुनाव: 16 से रवाना होंगे मतदान दल

भोपाल
दमोह उपचुनाव के मतदान की तैयारी अब अपने अंतिम चरण में हैं। मतदान दल मेें तैनात अधिकारी कर्मचारी 16 अप्रैल को मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। यहां पर 17 अप्रैल को मतदान होना  है।  सभी मतदान दल पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर दमोह से रवाना होगें।  जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी ने मतदान समाप्ति के बाद 17 अप्रैल को सील्ड ईवीएम, मॉकपोल बाक्स, वीवी पेट बैटरी, बैटरी प्रपत्र स्ट्रांग रूम में जमा करने के लिए स्ट्रांग रूम में भी अफसरों की तैनाती कर दी है।

ईवीएम वितरण वापसी के लिए भी अलग से व्यवस्था के साथ ही इसके भी प्रभारी अफसर बनाए गए हैं।  मतदान दल रवानगी 16 अप्रैल सुबह 6 बजे पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर दमोह एवं मतदान दल वापसी 17 अप्रैल शाम 7 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर दमोह में होगी। मतदान के बाद ईवीएम सहित समस्त सामग्री जमा करने के बाद ही पीठासीन अधिकारी को पावती दी जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी साफ कर दिया है कि उपस्थिति में विलंब किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं होगा। विधानसभा के लिए काउंटर के कर्मचारी पॉलीटेक्निक कॉलेज दमोह परिसर में ईवीएम का वितरण करेगें। काउंटर पर मतदान के बाद कर्मचारी पीठासीन अधिकारियों से ईवीएम, वीवीपेट, मॉकपोल बाक्स, वीवीपैट बैटरी, बैटरी जमा करने का प्रपत्र प्राप्त कर ही पीठासीन अधिकारी को पावती दी जाएगी।

उपचुनाव के लिए चुनावी शोर कल थम जाएगा। यहां पर 17 अप्रैल को मतदान होना है। कल शाम को पांच बजे यहां पर चुनाव शोर थम जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार घर-घर जाकर वोट मांगेंगे।

 

#Damoh by-election

Source : Agency

पाठको की राय