Sunday, October 25th, 2026

दलेर मेंहदी की मानव तस्‍करी मामले में दो साल कैद की सजा बरकरार

पटियाला
मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेंहदी को पंजाब पुलिस ने मानव तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। पंजाब की पटियाला सेशन कोर्ट ने मानव तस्करी यानी कबूतरबाजी के मामले में उनकी कैद की सजा को बरकरार रखा है। सिंगर पर आरोप है कि उन्होंने गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजा। इससे पहले पटियाला की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सिंगर को 2 साल की कैद और 2 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। अब उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दिलेर को पटियाला सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। यहां क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू रोड रेज मामले में पहले से जेल में हैं।

दलेर मेहंदी की याचिका खारिज, कैद की सजा बरकरार
Daler Mehndi ने सजा के फैसले को लेकर पटियाला सेशन कोर्ट में याचिका डाली थी। इस मामले पर सुनवाई कर रहे एडिशनल सेशन जज एचएस ग्रेवाल ने सिंगर की याचिका को खारिज कर दिया और उनकी मुसीबत कम न हो सकी। इस फैसले के बाद सिंगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दलेर मेंहदी को मिल गई थी जमानत
दलेर मेंहदी (Daler Mehndi Arrest) ने सजा को लेकर सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। लेकिन यहां सिंगर को बड़ा झटका लगा और उनकी कैद की सजा को अदालत ने बरकरार रखा है। इससे पहले सजा 3 साल से कम होने की वजह से सिंगर बेल मिल गई थी। कबूतरबाजी मामले में दलेर मेंहदी के बड़े भाई शमशेर सिंह भी आरोपी हैं।

 

#दलेर मेंहदी

Source : Agency

पाठको की राय