Monday, October 19th, 2026

डहरिया व चंद्राकर ने मांगी माफी

रायपुर

विधानसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान विधायक पर टिप्पणी करना विधायक अजय चंद्राकर और मंत्री शिव डहरिया को भारी पड़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों की आपसी छींटाकसी सिक्ख समाज ने नाराजगी जताते हुए डहरिया और चंद्राकर के आवास के सामने प्रदर्शन किया।साथ ही माफी मांगने की मांग की। इससे पहले सिक्ख समाज ने इस मामले में तेलीबांधा गुरुद्वारे में बैठक की। विवाद बढ़ता देख चंद्राकर और डहरिया ने तेलीबांधा गुरुद्वारा प्रबंध समिति को पत्र लिख कर माफी मांगी है।

डहरिया ने प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचकर कहा कि सिक्ख समाज के भावनाओं को ठेस पहुंचाने की मेरी कोई मंशा नहीं थी। यदि किसी को ठेस पहुंचा हो तो मैं क्षमाप्रार्थी हूं। चंद्राकर ने लिखा, जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वे चुप बैठे हैं, फिर भी किसी को ठेस पहुंची हो तो वे माफी मांगते हैं। दोनों नेताओं ने देश के प्रति सिक्ख समाज के ऐतिहासिक योगदान का हृदय से सम्मान करने की बात कही।

 

Source : Agency

पाठको की राय