Tuesday, October 20th, 2026

डबरा पुलिस ने 4 घंटे में खोज निकाला चोरी हुआ ट्रैक्टर

डबरा
 डबरा (dabra) सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिविल अस्पताल रोड से दिनदहाड़े चोरी गया फार्मट्रेक ट्रेक्टर पुलिस ने बरामद कर लिया है जानकारी के अनुसार पिछोर क्षेत्र के सलैया गांव निवासी रामदास यादव पुत्र गयादीन यादव शुक्रवार को गेहूं बेचने के लिए डबरा आए थे।


इस दौरान वह अपना ट्रैक्टर ट्रॉली सिविल अस्पताल रोड पर खड़ा करके खरीदारी करने बाजार में चले गए थे, इसी बीच अज्ञात चोरों ने ट्रैक्टर को दिनदहाड़े भरे बाजार से ट्रैक्टर चोरी की घटना को अंजाम दिया, उसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर ट्रैक्टर चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई, फिर थाना प्रभारी विनायक शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और चोरों का पीछा किया, साथ ही उन्होंने आसपास के थाना क्षेत्रों को सूचना कर दी।


फिर सूचना मिली की फार्मा ट्रैक ट्रैक्टर पिछोर की ओर जाता हुआ देखा गया है, जिस पर थाना प्रभारी विनायक शुक्ला ने पिछोर क्षेत्र के गांव में ट्रैक्टर की तलाश में आरक्षक अविनाश पटसारिया एवं रामबरन लोधी के साथ पुलिस टीमें भेजी जहां दही करही होते हुए वीरमणाना गांव से आगे सुनसान जगह में खड़ा करके चोर वहां से भाग गए, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जप्त किया, बता दें कि पुलिस ने मात्र 4 घंटे में उक्त चोरी का ट्रैक्टर गुप्त काल चोरी घटना का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की है।

 

#डबरा पुलिस

Source : Agency

पाठको की राय