Tuesday, October 20th, 2026

केंद्रीय कर्मचारियों को डीए मंजूर, अकाउंट में आएगा 3 महीने का एरियर

नई दिल्ली.

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए अगले 15 दिन बेहद खास होने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस दौरान केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर देगी है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए अगले 15 दिन बेहद खास होने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस दौरान केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी की घोषणा कर देगी है। अब तक के पैटर्न को देखें तो केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक दशहरा से पहले होती रही है।

इस बैठक में डीए बढ़ोतरी को मंजूरी दी जाती है। इसके बाद मीडिया को डीए पर हुए फैसले के बारे में बताया जाता है। बता दें कि खबर है कि 15 अक्टूबर से 24 अक्टूर के बीच कभी भी डीए बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है। इस बार भी पैटर्न कमोबेश ऐसा ही रहने वाला है। बता दें कि इस बार दशहरा 24 अक्टूबर को है। इसका मलब है कि सरकार 24 अक्टूबर से पहले डीए बढ़ोतरी का ऐलान कर देगी। इस बात की पूरी संभावना है कि सरकार डीए को 42 फीसदी से बढ़ाकर 45 फीसदी कर सकती है, जो 1 जुलाई से प्रभावी होगा। मतलब डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी।

बढ़कर आएगी अक्टूबर की सैलरी
डीए बढ़ोतरी के बाद अक्टूबर की सैलरी बढ़कर आएगी। इस सैलरी में जुलाई से सितंबर तक का बकाया डीए भी जुड़ जाएगा। इस बढ़ोतरी से 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इससे कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई के बोझ से राहत मिलने की उम्मीद है।

चुनाव घोषणा का असर नहीं
चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। हालांकि, एक्सपर्ट बता रहे कि इसका असर केंद्रीय कर्मचारियों के डीए पर नहीं पड़ने वाला है क्योंकि यह सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर निर्धारित प्रक्रिया है। इसे कर्मचारियों को साल में दो बार छमाही आधार पर देना होता है।

 

#DA approved for central employees

Source : Agency

पाठको की राय