Friday, October 23rd, 2026

CWG 2022: इतिहास रचने के करीब भारत, इंग्लैंड के खिलाफ क्या प्लेइंग इलेवन से छेड़-छाड़ करना चाहेगी हरमनप्रीत कौर?

 नई दिल्ली
 
भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का पहला सेमीफाइनल खेला जाना है। ग्रुप ए में तीन में से दो मैच जीतकर भारत ने नॉकआउट स्टेज में कदम रखा है, अब टीम इंडिया की नजरें मेजबान इंग्लैंड को सेमीफाइनल में धूल चटाकर इतिहास रचने पर होगी। अगर भारत आज जीतने में सफल रहता है तो सिल्वर मेडल कन्फर्म हो जाएगा। इस अहम मुकाबले के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन के साथ कोई छेड़-छाड़ नहीं करना चाहेगी।
 
बारबाडोस के खिलाफ आखिरी मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए थे। विकेट कीपर यस्तिका भाटिया की जगह तानिया भाटिया को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी, वहीं कोवि-19 को मात देने के बाद हरफनमौला पूजा वस्त्राकर ने सब्भिनेनी मेघना की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई थी। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पूजा इस महामारी की चपेट में आ गई थी जिस वजह से वह ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाईं थी। खासकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को इस खिलाड़ी की काफी कमी खली थी।
 
वीजा की दिक्कत खत्म, भारत vs वेस्टइंडीज आखिरी दो मैच फ्लोरिडा में ही
बारबाडोस पर 100 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद भारत ने सेमीफाइनल में कदम रखा और उस मुकाबले में भारतीय प्लेइंग इलेवन काफी मजबूत दिखाई दे रही थी। सेमीफाइनल से पहले जेमिमा रोड्रिग्स ने लय हासिल की, वहीं गेंदबाजी में तो रेनुका सिंह कहर ढा रहीं हैं। इस टूर्नामेंट में अभी तक रेनुका 9 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाली गेंदबाज हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन - शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (c), तानिया भाटिया (wk), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकर, राधा यादव, स्नेह राणा, मेघना सिंह, रेणुका सिंह

 

 

#CWG 2022

Source : Agency

पाठको की राय