Wednesday, October 21st, 2026

लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम ने 5 अलग-अलग यात्रियों के पास से बरामद किया 1.30 करोड़ का सोना

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग को बड़ी सफलता म‍िली है। कस्‍टम व‍िभाग के अधिकारियों ने 5 अलग-अलग यात्रियों के पास से भारी मात्रा में सोना बरामद किया है। सोने का वजन करीब 2380 ग्राम है। इसकी कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपये बताई जा रही है। शुक्रवार को दुबई से लखनऊ पहुंचे तस्कर सोने को पेस्ट के रूप में जींस की पैंट में छिपाकर एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहीं कस्टम विभाग ने सभी को न्यायिक हिरासत में लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (आर्थिक अपराध) के समक्ष पेश करने की आगे की कार्रवाई कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया करोड़ों का सोना दुबई से लाया जा रहा था। 5 यात्री दुबई से फ्लाइट एफजेड 433 से दुबई से लखनऊ पहुंचे थे। इस बीच इमिग्रेशन प्रक्रिया के बाद जब यह यात्री आगे कस्टम की ओर बढ़े तो स्कैनर में उनके शरीर में किसी धातु के होने का संकेत मिला। पाचों यात्रियों को कस्टम विभाग की टीम ने रोक लिया। उनसे जब कड़ी पूछताछ की गई तो पहले दोनों ने अपने पास किसी भी धातु के होने से इंकार कर दिया। इसके बाद उनको पूछताछ कक्ष में ले जाकर जांच की गई तो जूते में अलग-अलग छिपाकर लायी गयी 2380 ग्राम सोना बरामद हुआ।

दो अलग-अलग यात्रियों से बरामद हुआ सोना
इससे पहले बीते रविवार को कस्टम विभाग ने दुबई से आये दो अलग अलग यात्रियों के पास से चेकिंग के दौरान एआई-936 फ़्लाइट के यात्री के पास 1154 ग्राम सोना पकड़ा था । इसकी कीमत 59.43 लाख रुपये थी। वहीं दुबई से IX-194 फ़्लाइट से लखनऊ पहुंचे दूसरे यात्री के पास भी बड़ी मात्रा में सोना बरामद किया गया। उसके पास से 1156 ग्राम वजन का सोना पकड़ा गया, जिसकी कीमत 59.53 लाख रुपये थी। तस्कर पकड़े गए सोने को बड़ी ही चालाकी से कस्टम विभाग को चकमा देने के लिए पूरी तैयारी करके आ रहे थे। लेकिन कस्टम विभाग ने उन्हें पकड़ लिया था।

 

Source : Agency

पाठको की राय