Sunday, October 25th, 2026

संस्कृति मंत्री आज करेंगे राजभाषा आयोग की 14वीं स्थापना दिवस का शुभारंभ

रायपुर
खाद्य और संस्कृति मंत्रीअमरजीत भगत कल 14 अगस्त को सवेरे 11 बजे छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की 14वीं स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम संस्कृति विभाग द्वारा घासीदास संग्रहालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केसरीलाल वर्मा, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सचिवपी. अन्बलगन, संचालकविवेक आचार्य, योग आयोग के अध्यक्षज्ञानेश शर्मा, नियंत्रक राजभवनहरवंश सिंह मिरी औरसीताराम साहू विशेष रूप उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन तीन सत्रों में किया जाएगा। प्रथम सत्र में कार्यक्रम का शुभारंभ एवं उद्बोधन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दूसरे सत्र में छत्तीसगढ़ी को 8वीं अनुसूची में शामिल करने, छत्तीसगढ़ी भाषा और स्थानीय बोली के अंतर संबंध, पाठ्यक्रम में छत्तीसगढ़ी और छत्तीसगढ़ी के साथ राज्य में प्रचलित अन्य बोली-भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन विषयों पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। तीसरे और अंतिम सत्र में छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

 

#Culture Minister

Source : Agency

पाठको की राय