राज्यपाल व विस अध्यक्ष को संस्कृति मंत्री ने दिया राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव का निमंत्रण
रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में संस्कृति, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने मुलाकात की और राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव 2021 में आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. और संचालक श्री विवेक आचार्य उपस्थित थे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने मुलाकात कर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. और संचालक श्री विवेक आचार्य उपस्थित थे।
Source : Agency

पाठको की राय