Saturday, October 24th, 2026

CTET: बिहार में सीटीईटी अभ्यर्थी उतरे सड़क पर, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

 पटना 
सचिवालय मार्च कर रहे सीटीईटी अभ्यर्थियों को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर लाठीचार्ज कर रोक दिया। इसमें कई अभ्यर्थियों को चोटें भी आयी। करीब 11 अभ्यर्थियों को पुलिस गांधी मैदान थाना लेकर गयी। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
पुलिस ने अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल की वार्ता प्राथमिक शिक्षा निदेशक अमरेंद्र प्रसाद सिंह से कराई। उन्होंने मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया। अभ्यर्थियों की मांग है कि उन्हें काउंसिलिंग में मौका दिया जाय। इसी मांग को लेकर शिक्षा सुधार रोजगार के बैनर तले अभ्यर्थी बुधवार को सड़क पर उतरे। 
अभ्यर्थी बैनर लेकर नारा लगाते हुए करगिल चौक से सचिवालय के लिए निकले। प्रदर्शनकारियों ने सीटीईटी दिसंबर 2019 और जनवरी 2021  उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को छठे चरण की तीसरी काउंसिलिंग में शामिल करने की मांग की। करगिल चौक से सचिवालय जा रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास रोकने की कोशिश की। अभ्यर्थी नहीं माने। इसके बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। 
अभ्यर्थी नीरज कुमार ने बताया कि छठे चरण के नियोजन से सीटीईटी दिसंबर 2019 और जनवरी 2021 के अभ्यर्थी को मौका नहीं दिया गया है। अभी 40 से 45 हजार रिक्तियां हैं। हर कैटेगरी में सीटें खाली हैं। ऐसे में सीटीईटी अभ्यर्थी को मौका देने के लिए आंदोलन किया गया। 

 

#CTET

Source : Agency

पाठको की राय