Tuesday, October 20th, 2026

कच्चा तेल 118 डॉलर के पार पर पेट्रोल-डीजल में राहत बरकरार, सबसे सस्ता डीजल 77 रुपये लीटर

नई दिल्ली
 रोजाना की तरह आज भी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं। यह शनिवार भी राहतभरा है। घरेलू स्तर पर आज  लगातार 121 दिन बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत रही। हालांकि यूक्रेन-रूस में जारी भीषण युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम 118 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं।

आज  देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये (Delhi Petrol Price) बनी हुई है, जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये (Delhi Diesel Price) है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि डीजल 94.14 रुपये पर है।

नए रेट के मुताबिक आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। वहीं, पेट्रोल भापेाल, जयपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 100 के पार है।

 

#पेट्रोल-डीजल

Source : Agency

पाठको की राय