Tuesday, October 20th, 2026

कच्चा तेल हुआ सस्ता, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर कोई गिरावट नहीं

 नई दिल्ली
  इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का रेट 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। लेकिन इसके बावजूद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर कोई गिरावट नहीं देखने को मिली। कीमतें अपने पुराने स्तर बरकरार हैं। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.31 रुपये खर्च करने होंगे।

93 डॉलर प्रति बैरेल के नीचे आया रेट
मंदी की आशंका के बीच फरवरी की शुरुआत के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड पिछले सप्ताह 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। उसके बाद से यह कुछ सुधार के साथ 92.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जो छह महीने का निचला स्तर है। रूस द्वारा नॉर्थ स्ट्रीम पाइपलाइन को बंद रखने और कच्चे तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक और उसके सहयोगियों (ओपेक +) के उत्पादन में कटौती जैसे कदमों के बावजूद कीमतों में गिरावट आई है।

ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

 

 

#पेट्रोल-डीजल

Source : Agency

पाठको की राय