Friday, October 23rd, 2026

आईईडी विस्फोट से सीआरपीएफ का जवान घायल


दंतेवाड़ा

थाना जगरगुण्डा क्षेत्र अंतर्गत कैंप कुमारगुड़ा से 231वीं वाहिनी सीआरपीएफ के जवान सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। सर्चिंग के दौरान कैंप कमारगुड़ा से 920 मीटर दूर दंतेवाड़ा-सुकमा के सीमा क्षेत्र में बुधवार सुबह लगभग 07:30 बजे नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईईडी विस्फोट से एएसआई जीडी सागर सिंह तोमर इसके चपेट में आ गए। आईईडी विस्फोट से स्प्लिंटर लगने से एएसआई के दोनों पैरों में हल्की चोट आई है। घायल जवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपचार जारी जारी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय