Sunday, October 25th, 2026

घर-घर तिरंगा फहराने सीआरपीएफ जवानों ने निकाली बाइक रैली

रायपुर

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत घर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और लोगों में देशभक्ति का जज्बा लाने के लिए राजधानी रायपुर से सीआरपीएफ जवानों ने बाइक से तिरंगा यात्रा की शुरूआत की जहां जगह-जगह पर लोगों ने उनका का स्वागत किया। तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव में जवानों ने भारत माता की जय के नारे लगाए और देशभक्ति गानों पर जमकर झूमे।

रायपुर में सीआरपीएफ की 65वें बटालियन के जवानों ने बाराडेरा कैंप से बाइक तिरंगा यात्रा निकाल कर भ्रमण कर राजधानावासियों को एकता का संदेश दिया। जवानों की तिरंगा यात्रा मंदिर हसौद, लाभांडी होते हुए रायपुर के तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव पर समाप्त हुई। जवानों का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। मोटर साइकिलों पर 150 से ज्यादा जवान एवं अधिकारी अपने हाथों में तिरंगा लेकर निकले थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय