Sunday, October 25th, 2026

Srinagar में CRPF के बंकर पर हमला , 3 घायल

श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के बारबरशाह इलाके में अज्ञात आतंकियों ने सीआरपीएफ बंकर पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। हमले में आतंकियों का निशाना चूक गया जिससे सड़क पर विस्फोट हुआ। इसमें तीन नागरिक घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

गौरतलब है कि 25 जून को शोपियां जिले के हाजीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चली। जिसमें एक आतंकी का खात्मा हुआ। मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई। वहीं दूसरी आतंकी ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे एक ऐके-56 राइफल बरादम की गई। इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

हमला करके भाग निकले आतंकी

हमला होते ही सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी. भगदड़ का फायदा उठाकर आतंकी वहां से भाग निकले. सुरक्षाबल आतंकियों की धरपकड़ के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

शांति कोशिशों से आतंकियों में बौखलाहट
बताते चलें कि पीएम मोदी की 24 जून को दिल्ली में जम्मू कश्मीर के नेताओं से हुई बातचीत से पाकिस्तान बौखला गया है. उसने अपने आतंकी एजेंडे को धार देने के लिए एक बार फिर कश्मीर घाटी में छिपे अपने स्लीपर सेल को सक्रिय कर दिया है. अपने आकाओं के निर्देश पर ये आतंकी अब सुरक्षाबलों पर चोरी छिपे हमले कर (Terror Attack) भाग जाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं.

 

#बंकर पर हमला

Source : Agency

पाठको की राय