Monday, October 19th, 2026

महेश बाबू के फिल्म इवेंट में भीड़ हुई बेकाबू

साउथ

साउथ के सुपरस्टार और तेलगु सिनेमा के मशहूर एक्टर महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म ‘गुंटूर करम’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर वह चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 12 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म रिलीज से पहले आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में इस फिल्म को लेकर एक कार्यक्रम रखा गया।

कार्यक्रम के दौरान एक्टर के फैंस बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। जिससे हालात बेकाबू हो गए और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। भगदड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी का पैर भी फ्रैक्चर हो गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस वाले महेश के प्रशंसकों पर लाठीचार्ज करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि फैंस बैरिकेड्स को धक्का दे रहे हैं और एक दूसरे पर कुर्सियां फेंक रहे हैं। भगदड़ में एक पुलिसकर्मी का पैर भी फ्रैक्चर हो गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय