Saturday, October 24th, 2026

इंद्रावती नदी से पकड़ा गया मगरमच्छ

जगदलपुर
पुराने पुल के पास इंद्रावती नदी में एक मगरमच्छ को शाम को लोगों ने देखा जिसकी सूचना 112 को दी गई। मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को जाल में डाला गया और कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के कांगेर नाला में छोड़ दिया गया। रेंज अफसर देवेन्द्र वर्मा ने बताया कि मगरमच्छ 04 से 05 फिट लंबा था। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से सुबह-सुबह इंद्रावती नदी में नहाने जाने वालों ने मगरमच्छ को देखा था। जिसकी चर्चा हो रही थी, लेकिन कोई भी मगरमच्छ का शिकार नहीं बना था। आज मगरमच्छ को देखने बड़ी संख्या में प्रवीर और विजय वार्ड के लोग पहुंचे थे।

 

#Crocodile

Source : Agency

पाठको की राय