Monday, October 19th, 2026

Cristiano Ronaldo ने तोड़ा फैन का फोन, दो मैच का बैन और 50 हजार पाउंड जुर्माना, FIFA में पुर्तगाल का क्या ?

ऐसा लगता है Cristiano Ronaldo के सितारे गर्दिश में हैं। मैनचेस्टर यूनाइटेड से अलग होने के ठीक एक दिन बाद अब क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर दो मैच का बैन लगा है। पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अप्रैल में इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में एक मैच के बाद एक प्रशंसक के साथ अपने अनियंत्रित व्यवहार के कारण एक और विवाद के बीच फंस गए हैं।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक 2022 में ही मैनचेस्टर यूनाइटेड और एवर्टन के बीच मैच के बाद रोनाल्डो ने एक युवा प्रशंसक का फोन छीन लिया क्योंकि उसने पुर्तगाली सुपरस्टार के साथ एक सेल्फी क्लिक करने का प्रयास किया था। हादसे से ठीक पहले एवर्टन ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराया था और पुर्तगाली स्ट्राइकर ड्रेसिंग रूम में वापस जा रहा था। इसी दौरान उन्होंने एक प्रशंसक के फोन को तोड़ दिया।
 
कथित तौर पर, रोनाल्डो युवा प्रशंसक द्वारा उसकी फोटो क्लिक कराने लेने से खुश नहीं थे। बाद में मर्सीसाइड पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी। ब्रिटिश फुटबॉल एसोसिएशन ने रोनाल्डो पर दो मैचों के लिए प्रतिबंध लगाने का फैसला किया और 50,000 पाउंड का जुर्माना भी लगाया। हालांकि, यह प्रतिबंध अगली बार किसी भी क्लब के लिए मैदान में उतरने पर प्रभावी होगा। फीफा विश्व कप में पुर्तगाल के साथ मैचों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
 
 FA के आधिकारिक बयान में कहा गया है, "क्रिस्टियानो रोनाल्डो को दो मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया है, 50,000 पाउंड का जुर्माना लगाया गया है। FA नियम E3 के उल्लंघन के लिए उनके भविष्य के आचरण के रूप में चेतावनी दी गई है। फुटबॉल मैच के दौरान फारवर्ड पोजिशन पर खेलने वाले रोनाल्डो ने स्वीकार किया कि प्रीमियर लीग खेल की फाइनल सीटी के बाद उनका आचरण मैनचेस्टर यूनाइटेड एफसी और एवर्टन एफसी शनिवार 9 अप्रैल 2022 को अनुचित थे।

"एक स्वतंत्र नियामक आयोग ने पाया कि Cristiano Ronaldo का आचरण अनुचित और हिंसक दोनों था। इसलिए पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर पर अनुशासन भंग करने के दोष में प्रतिबंध लगाए गए।

 

#Cristiano Ronaldo

Source : Agency

पाठको की राय