Tuesday, October 20th, 2026

क्रायसिस मैनेजमेन्ट की बैठक आज

मुरैना
वैक्सीनेशन महाअभियान के अंतर्गत 27 सितंबर तक प्रथम डोज का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के संबंध में जिला, विकासखंड, वार्ड तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समितियों  के सदस्यों को 24 सितम्बर को प्रातः 10.30 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान संबोधित करेंगे। जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे। शेष विकासखण्ड, ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समितियों के सदस्यों को वीसी की लिंक से जुड़ने के लिये संबंधित अधिकारी सूचित करें।  
    
इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत के सचिव, टीकाकरण के कार्य में लगे जमीनी स्तर के अन्य कर्मचारियों, सक्रिय सामाजिक, स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं को भी कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ने के लिये सूचित करें। मंत्रीगण और जिले के प्रभारी अधिकारीगण से भी संबोधन को वदसपदम देखें एंव सुने। यह संबोधन दूरदर्शन के अलावा वेबकास्ट लिंक, फेसबुक लाइव, यूट्यूब, ट्विटर पर देखा एंव सुना जा सकेगा।

 

#Crisis Management

Source : Agency

पाठको की राय