Saturday, October 24th, 2026

अनलॉक के संबंध में क्राइसिस मैनेजमेंट समितियाँ आज लेंगी निर्णय

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना के संबंध में अपने संदेश में कहा है कि आज पूरे प्रदेश में जिला, ब्लाक, वार्ड तथा गाँवों की क्राइसिस मैनेजमेंट समितियाँ बैठक कर यह फैसला करेंगी कि कोरोना कर्फ्यू में क्या-क्या छूटें देना है तथा अनलॉक की प्रक्रिया क्या होगी। मध्यप्रदेश में कोरोना नियंत्रण की जिम्मेदारी जनता ने स्वयं अपने कंधों पर उठाई है। जनता जो फैसला करेगी, सरकार उसी को लागू करेगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण में निरंतर गिरावट आ रही है। कोरोना के 78 हजार 437 टेस्ट में 1476 नए प्रकरण सामने आए हैं। कोरोना के 5 हजार 59 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं तथा प्रदेश का रिकवरी रेट 95.5 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में कोरोना की आज की पॉजिटिविटी रेट 1.8 प्रतिशत है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के दो जिले आगर एवं भिण्ड में एक भी नया प्रकरण नहीं आया है, वहीं 23 जिलों में 10 से कम नए प्रकरण आए हैं। स्थितियों में लगातार सुधार हो रहा है, परन्तु पूरी सावधानी की आवश्यकता है।

 

#Crisis management

Source : Agency

पाठको की राय