Tuesday, October 20th, 2026

कर्नाटक में बढ़ा संकट, एक साथ मिले ओमिक्रॉन वैरिएंट के 12 मामले

नई दिल्ली
देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट की रफ्तार ने महज 20 दिनों में ही केंद्र और राज्य सरकारों की नींद उड़ा दी है। आज तमिलनाडु में एक साथ ओमिक्रॉन वैरिएंट के 33 मामले मिले हैं। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस वैरिएंट के 269 केस मिल चुके हैं। इसमें 65 केसों के साथ महाराष्ट्र पहले और 64 मामलों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर है। इसके चलते कोरोना वायरस एक बार फिर से उभर सकता है। क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों पर लोगों की बड़ी संख्या में घूमने निकलने और त्योहार मनाने की भी संभावना है। ऐसे में इसके चलते ओमिक्रॉन के और फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। इस बीच गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना की स्थिति का जायजा लेने के लिए मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में वह राज्यों को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली सरकार की ओर से भी आज गाइ़डलाइंस जारी की जा सकती हैं। 

 

#Crisis escalates

Source : Agency

पाठको की राय