Sunday, October 25th, 2026

बिहार-मोतिहारी में नेपाल के व्यवसायी को अपराधियों ने गोलियों से भूना, पिता का श्राद्ध करवाने आए थे

मोतिहारी.

मोतिहारी में एक व्यवसायी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने उन्हें नजदीक से दो गोली मारी। गोली लगते ही व्यवसायी जमीन पर गिर गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि पीपरा थाना क्षेत्र के बेदिबन मधुबन इलाके में नेपाल से एक व्यवसायी अपने पिता का श्राद्ध करवाने आए थे।

इसी दौरान अपराधी वहां पहुंची और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि एक व्यवसायी की हत्या हुई है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। व्यवसायी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने उन्हें नजदीक से दो गोली मारी। गोली लगते ही व्यवसायी जमीन पर गिर गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

 

#Bihar-Motihari#Nepali businessman shot

Source : Agency

पाठको की राय