Sunday, October 25th, 2026

बिहार-पटना हत्याकांड के गवाह के सीने पर बदमाशों ने मारी तीन गोलियां, पुराने विवाद में नहीं कर रही थे समझौता

पटना.

राजधानी पटना के  शाहपुर थाना क्षेत्र के दियारा में माधोपुर में दुध दुहाई करने निकले 45 वर्षीय झुलन राय की हत्या बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर कर दी। उसके बाद हथियार लहराते हुए शूटर भाग निकले। घटना मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे की है। हत्या के पीछे पुराने विवाद को लेकर समझौता नहीं करने की बात कही जा रही है। बीते साल जुलाई महीना में अपराधियों ने झुलन राय के भतीजे मनीष कुमार की हत्या गोली मारकर कर दी थी। उक्त घटना का झूलन गवाह भी था।

इधर, हत्या से उग्र हुये लोगों ने शव के साथ प्रदर्शन किया। दानापुर थाना इलाके के बस पड़ाव के पास लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की। हंगामा और सड़क जाम की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे थानेदार प्रशांत कुमार भारद्वाज ने उग्र लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। अपराधियों ने एक-एक कर तीन गोलियां मारीं झुलन राय के भाई दूधनाथ राय ने बताया कि वह दूध दुहाई का काम करता था। सुबह गांव में हरिनंदन राय के दरवाजे पर गाय दूह रहा था। उसी समय नीतीश कुमार बाइक से अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां आ धमका। आरोप है कि उसी ने पेट,पीठ और सीने में तीन गोलियां मारकर झूलन की हत्या कर दी। पहली गोली लगने के बाद झूलन ने भागने की कोशिश की थी। पर कुछ दूर आगे जाकर वह गिर पड़ा। इससे पहले बीते साल 2023 के 15 जुलाई को गांव के नीतीश कुमार, सुंदर राय, गोविंद, देवनंदन समेत अन्य लोगों ने दूधनाथ के बेटे मनीष की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में शाहपुर थाना में 471/23 केस दर्ज है।

दूधनाथ के मुताबिक हत्या का आरोपित नीतीश उन पर लगातार केस उठाने का दबाव बना रहा था। लेकिन परिवार वालों ने समझौता नहीं किया। नीतीश 2023 की जुलाई माह से ही फरार चल रहा है। तीन महीने पहले हर उसने झूलन की बिहटा थाना के आनंदपुर में गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की थी। लेकिन इस दौरान झूलन बाल-बाल बच गया था। वहीं एक और आरोपित सुंदर राय हाल ही में जेल से छुटकार आया था। शाहपुर के थानाध्यक्ष ने बताया कि जमीन विवाद और पुरानी रंजिश में झूलन राय की हत्या कर दी गई है। परिजनों ने सुंदर और नीतीश पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की छानबीन कर अपराधियों का पता लगाने में जुटी हुई है।

 

#Bihar-Patna murder case#witness murder

Source : Agency

पाठको की राय