Friday, October 23rd, 2026

हरियाणा में विधानसभा चुनावों के दौरान अपराधियों का बोलबाला, कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग

पंचकूला
हरियाणा में विधानसभा चुनावों के दौरान अपराधियों का बोलबाला है। बीते एक सप्ताह के अंदर हरियाणा में दो गैंगवार की घटनाएं हो चुकी हैं। इसी बीच आज कालका से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग हुई है। जिसमें दो समर्थकों को गोली लगी है। जानकारी के मुताबिक कालका विधानसभा क्षेत्र में रायपुर रानी के पास भरौली गांव से प्रदीप चौधरी का काफिला गुजर रहा था। इस दौरान काफिले पर फायरिंग हुई है।

इस गोलीबारी में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी सुरक्षित हैं, हालांकि उनके 2 समर्थक को गोली लगी है। एक समर्थक की अंगुली में गोली लगी है। वहीं दूसरे को के सीने में गोली लगी है। जिसका नाम गोल्डी खेड़ी बताया जा रहा है। गोल्डी खेड़ी कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थक है। उसको 2 गोली लगी हैं। गंभीर हालत में उसे चंडीगढ़ पीजीआई इलाल के लिए रेफर किया गया है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं घटना के बाद प्रदीप चौधरी ने चुनाव प्रचार संबंधित सभी कार्रयक्रम रद्द कर दिए हैं। चौधरी चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रवाना हो गए हैं।

वहीं अभी तक हमलावरों का पता नहीं चल पाया है और न ही किसी गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली है। बताया जा रहा हमलावर बाइक पर सवार हो कर आए थे। घायल समर्थक की पहचान गोल्डी खेड़ी के रूप में हुई है। वह कालका के खेड़ी गांव का रहने वाला है। उसके ऊपर रायपुर रानी थाने में आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। हाल ही में उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस भी मिले थे। सूत्रों के अनुसार गोल्डी पर गोली गैंगस्टर भुप्पी राणा गैंग के गुर्गों ने चलाई है। गोल्डी का पहले भुप्पी राणा गैंग से झगड़ा हुआ था।

 

#Congress candidate Pradeep Chaudhary

Source : Agency

पाठको की राय