Friday, October 23rd, 2026

बच्चों के खिलाफ अपराध: 400 फीसदी बढ़ीं ऑनलाइन शोषण की घटनाएं

नई दिल्ली
देश में पिछले साल बच्चों के खिलाफ अपराध के कुल एक लाख 28 हजार 531 मामले दर्ज किए गए थे। इसके अनुसार कोरोना वायरस महामारी के दौरान देश में हर रोज बच्चों के खिलाफ अपराध के 350 से अधिक मामले घटित हुए। यह जानकारी शुक्रवार को एक एनजीओ 'क्राइ' (बाल अधिकार और आप) ने एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड्स ब्यूरो) के डाटा का विश्लेषण करने के बाद साझा की है।

हालांकि, क्राइ ने अपने विश्लेषण में कहा है कि साल 2019 के मुकाबले 2020 में बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में गिरावट आई है। इसने कहा कि एनसीआरबी का डाटा बताता है कि साल 2019 में ऐसे एक लाख 48 हजार 185 मामले दर्ज किए गए थे। इसका मतलब है कि 2019 में रोजाना बच्चों के खिलाफ 400 से अधिक आपराधिक घटनाएं हुईं। यह साल 2020 के मुकाबले 13.3 फीसदी अधिक है।

इस डाटा का एक राज्यवार विश्लेषण बताता है कि बच्चों के खिलाफ अपराध में केवल पांच राज्यों में ही करीब आधी (49.3 फीसदी) घटनाएं हुईं। ये राज्य मध्यप्रदेश (13.2 फीसदी), उत्तर प्रदेश (11.8 फीसदी), महाराष्ट्र (11.1 फीसदी), पश्चिम बंगाल (7.9 फीसदी) और बिहार (5.1 फीसदी) हैं। 2019 की तुलना में शीर्ष पांच राज्यों में पश्चिम बंगाल ने दिल्ली का स्थान लिया है। यहां ऐसे मामले 63 फीसदी बढ़े हैं।

 

#Crimes against children

Source : Agency

पाठको की राय