Monday, October 19th, 2026

क्राइम ब्रांच ने रेमडेसिविर बेचते इंजेक्शन 3 आरोपी को पकड़ा

इंदौर
 क्राइम ब्रांच टीम ने रेमडेसिविर इंजेक्‍शन बेचने की फ‍िराक में घूम रहे तीन लोगों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना कनाड़‍िया की संयुक्त कार्यवाही में कुल 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। जरूरत मंद लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर ये लोग रेमडेसिविर इंजेक्शन ऊंची कीमत पर बेचने की फिराक मे थे। इनसे मौके से 2 रेमडेसिविर इंजेक्शन व दो दोपहिया वाहन भी जब्‍त किए गए हैं।

थाना क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संचार नगर चौराहा कनाड़‍िया रोड पर रवि नाम का व्यक्ति एक सफेद रंग की गाड़ी से रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने आने वाला है। क्राईम ब्रांच की टीम मुखबिर के बताए स्थान पर पहुची जहां दो अन्य व्यक्ति वाहन से आए और लेन देन करने लगे।

तीनों व्यक्तियों को घेरा बंदी कर पकड़ा गया। एक व्यक्ति ने अपना रवि पिता दिनेश वैष्णव उम्र 24 वर्ष निवासी 60बी वैभव नगर जबकि बाकी के आरोपित अभिषेक पिता जयप्रकाश केथवास उम्र 21 वर्ष निवासी-एफ 15 स्कीम नं. 140 पावर हाउस के पास इंदौर और गौरव पिता बद्रीलाल पाटीदार उम्र 21 साल निवासी 55 गणनायक नगर मयूर हास्पिटल के पीछे बंगाली चौराहा इंदौर है।

 

#रेमडेसिविर इंजेक्‍शन

Source : Agency

पाठको की राय