Sunday, October 25th, 2026

छग के क्रिकेट खिलाडियों को मिलेगा टी20, वन डे और टेस्ट मैच खेलने का मौका

रायपुर
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट काउंसिल की पहली आमसभा बैठक वृंदावन हॉल में हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि हुनरमंत क्रिकेट खिलाडियों को नियमित रूप से टी 20, एक दिवसीय और टेस्ट मैच खेलने का मौका दिया जाएगा ताकि वे अपनी प्रतिभा को वहां निखार सकें। महादेव घाट स्थित एथिना स्कूल की 5 एकड़ जमीन पर क्रिकेट मैदान विकसित किया जाएगा।

बैठक की शुरूआत सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित एवं गणेश स्तुति से हुई, इसके बाद प्रदेश संयोजक प्रवीण जैन ने क्रिकेट काउंसिल के गठन के प्रमुख कारणों और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला साथ ही संस्था के संविधान की विस्तृत जानकारी उपस्थित जनों को प्रदान की। प्रवीण जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश में बहुत बड़ी संख्या में क्रिकेट खिलाडि?ों को बड़े मंच नही मिल पाते जिसकी वजह से इतना लोकप्रिय खेल होने के बाद भी हमारा प्रदेश देश में सबसे पिछले पायदान पर है, बिना क्रिकेट संघ की अनुमति के प्रदेश में कोई खेल आयोजन नही हो सकते और अनुमति प्रदान करना उनके अधिकार क्षेत्र में नही है, जिसकी वजह से बड़े आयोजनों में टेक्निकल समस्याएं आती है। इस लिए मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश के हुनरमंत क्रिकेटर्स को नियमित रूप से टी 20, एक दिवसीय और टेस्ट मैच इत्यादि में बड़े अवसर प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिकेट काउंसिल का गठन प्रत्येक जिले में किया जाएगा और सभी जिलों में क्रिकेट की एकेडमियां प्रारंभ की जायेगी। सभा को संबोधित करते हुए विकास बजाज ने घोषणा की है कि महादेव घाट स्थित एथिना स्कूल में 5 एकड़ भूमि पर क्रिकेट मैदान विकसित कर छत्तीसगढ़ क्रिकेट काउंसिल को प्रदान किया जाएगा। सभा को प्रवीण झा ने संबोधित करते हुए कहा कि बिलासपुर संभाग में क्रिकेट काउंसिल के गठन और बड़े आयोजन नियमित रूप से करने की जिम्मेदारी वे लेते है। वहीं चंद्रशेखर शुक्ला ने भी बढ़चढ़ कर सहयोग देने की बात कही।

बैठक में सरगुजा से लेकर बस्तर संभाग से आए क्रिकेट प्रिमियों ने अपने विचार रखे और सदायता अभियान के अंतर्गत स्वयं सदस्यता ली एवं अपने अपने जिलों में भी सदस्यता का जिम्मा लिया। बैठक में मुख्य रूप से मुस्ताक अली प्रधान रायपुर, आकाश राठौर नारायणपुर, आलोक ठाकुर, रिजवान खान दुर्ग, इमरान खान बीरगांव, जावेद अली बिलासपुर, जितेंद्र गुप्ता अंबिकापुर, राकेश राजपूत मुंगेली, बरजेंद मरकाम कोंडागांव, सरजीत बक्सी दंतेवाड़ा, ख्वाजा अहमद, सुमित सिंह, जय प्रकाश, सिमरन सिंह, राजेंद्र नाग, अजहर अली, विवेक सिंह भिलाई, शेख समीर बिलासपुर, हरमेश चावड़ा, कमलेश यदु गरियाबंद, संदीप बक्सी दुर्ग, आमिर हासमी धमतरी, अनिल प्रजापति कोरबा, साबिर अली कवर्धा, साजिया अली बिलासपुर, अमित दीवान, निमेष जैन रायपुर सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

 

#Cricket players

Source : Agency

पाठको की राय