Thursday, October 22nd, 2026

क्रिकेट कनाडा ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की

ओटावा
क्रिकेट कनाडा ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए गुरुवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। ऑलराउंडर साद बिन जफर आईसीसी टूर्नामेंट में कनाडाई टीम का नेतृत्व करेंगे। ऑर्थोडॉक्स स्पिनर और कप्तान साद टीम में अनुभव का खजाना लेकर आएंगे, साथ ही बल्लेबाज आरोन जॉनसन और तेज गेंदबाज कलीम सना के भी टीम में शामिल किया गया है। टीम में सिर्फ चार खिलाड़ी 30 साल से कम उम्र के हैं। निखिल दत्ता और श्रीमंथा विजयरत्ने को टीम में जगह नहीं मिली है। इस बीच, तजिंदर सिंह आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए रिजर्व के तौर पर यूएसए और वेस्टइंडीज जाएंगे।

आगामी आईसीसी इवेंट टी20 विश्व कप में कनाडा की पहली भागीदारी होगी। साद की टीम को सह-मेजबान अमेरिका, भारत, पाकिस्तान और आयरलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। उत्तरी अमेरिकी टीम 1 जून को डलास में यूएसए के खिलाफ अपने टूर्नामेंट की शुरुआत करेगी। कनाडा की टी-20 विश्व कप 2024 टीम इस प्रकार है: साद बिन जफर (कप्तान), आरोन जॉनसन, दिलोन हेइलिगर, दिलप्रीत बाजवा, हर्ष ठाकर, जेरेमी गॉर्डन, जुनैद सिद्दीकी, कलीम सना, कंवरपाल तथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किरटन, परगट सिंह, रविंदरपाल सिंह, रेयानखान पठान, श्रेयस मोव्वा।

रिजर्व: तजिंदर सिंह, आदित्य वरदराजन, अम्मार खालिद, जतिंदर मथारू, परवीन कुमार।

 

 

#ऑलराउंडर साद बिन जफर

Source : Agency

पाठको की राय