Monday, October 19th, 2026

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकली अगले साल मार्च में देंगे इस्तीफा

सिडनी
क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकली ने कहा है कि वह पांच साल पद पर रहने के बाद अगले साल मार्च में इस्तीफा देंगे। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट आस्ट्रेलिया के अध्यक्ष माइक बेयर्ड और निदेश्कों ने हॉकली को सूचित कर दिया है कि उनकी नियुक्ति दीर्घकालिन आधार पर नहीं हुई है और आपसी सहमति से वह इस्तीफा दे सकते हैं।

अखबार ने लिखा, ‘‘हॉकली ने सीए बोर्ड को बताया कि वह मार्च में पद छोड़ेंगे। इससे पहले माइक बेयर्ड और निदेशकों ने फैसला किया कि हॉकली लंबे समय तक सीईओ नहीं रहेंगे लेकिन उन्हें उनकी शर्तो पर जाने की सहूलियत दी है।’’

भारतीय टीम तीन सप्ताह के भीतर पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने आ रही है और हॉकली ने कहा कि इस समय इस्तीफा उनके जेहन में नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘यह अलविदा कहने का समय नहीं है क्योंकि मेरा पूरा फोकस अगले सत्र पर है।’’

 

 

#Nick Hockley

Source : Agency

पाठको की राय