Friday, October 23rd, 2026

क्रेडाई छत्तीसगढ़ ने विकास उपाध्याय को सौंपा 30 आॅक्सीजन कंसन्ट्रेटर

रायपुर
क्रेडाई छत्तीसगढ़ ने रायपुर पश्चिम विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय विधायक को 30 आॅक्सीजन कंसन्ट्रेटर कोरोना मरीजों के बेहतर इलाज के सौंपे। यह कंसन्ट्रेटर अटारी कोविड सेंटर में कोरोना मरीजों के लिए बनाए जा रहे अस्पताल में किया जाएगा।

इन का उपयोग कॉविड 19 के मरीजों में जिनका आॅक्सीजन स्तर शुरूआती दौर में कम हो जाता है उनकी सहायता करेगा एवं उनके आॅक्सीजन स्तर को बढ़ाएगा। इन 30 मशीनों में 20 मशीन क्रेडाई छत्तीसगढ़ द्वारा, 5 मशीनें राउंड टेबल सामाजिक संस्था एवं 5 मशीनें रोटरी कल्ब आॅफ रायपुर कॉस्मो पोलेटिन रायपुर द्वारा दी गई है। इस अवसर पर विकास उपाध्याय के अलावा मृणाल गोलेछा अध्यक्ष क्रेडाई छत्तीसगढ़, आनंद सिंघानिया चेयरमैन क्रेडाई, नेशनल एम.एस.ए.ई, रवि फतननी, क्रेडाई छत्तीसगढ़ के निवर्तमान अध्यक्ष, विजय नथानी, अभिलेश कटारिया, रोटेरियन विकास अग्रवाल, रोटेरियन अनिल अग्रवाल एवं अन्य उपस्तिथ थे।

 

#आॅक्सीजन कंसन्ट्रेटर

Source : Agency

पाठको की राय